Tranding

नारियल तेल में मिलाकर लगा लें ये चीज, जोड़ों का दर्द हो सकता है दूर!

जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप होममेड ऑयल से मालिश करने से दर्द से राहत पा सकते हैं. आइए जानते हैं नारियल तेल का इस्तेमाल कर कैसे जोड़ों का दर्द दूर करें.

Chanakya Niti: इन कारणों से कड़ी मेहनत के बाद भी गरीब रह जाते हैं आप, समय रहते सीख लेने में है भलाई

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में कुछ कारणों का जिक्र किया गया है जिस वजह से एक व्यक्ति कड़ी मेहनत करने के बाद भी गरीब रह जाता है. आज हम आपको इन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं.The post Chanakya Niti: इन कारणों से कड़ी मेहनत के बाद भी गरीब रह जाते हैं आप, समय रहते सीख लेने में है भलाई appeared first on Prabhat Khabar.

सीएम बोले- राजा भोज से भोजपुरी भाषा का संबंध:कांग्रेसियों से पूछा- राम के दर्शन करने क्यों नहीं गए; लालू यादव के परिवार पर साधा निशाना

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी देश के अलग-अलग राज्यों में रहने वाले बिहार के लोगों को जोड़ने के लिए काम कर रही है। भोपाल में बिहार दिवस का आयोजन प्रदेश भाजपा कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में सीएम ने ऐलान किया कि बिहार में जन्मे पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद के नाम से भोपाल में एक पार्क बनाया जाएगा और उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री राजू सिंह, बिहार बीजेपी के पूर्व प्रदेश कार्यालय मंत्री सतपाल नरोत्तम, मंत्री कृष्णा गौर, विधायक भगवानदास सबनानी, रामेश्वर शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति सहित भोपाल में रहने वाले बिहारी नागरिक मौजूद थे। बिहार एकमात्र राज्य जो भगवान कृष्ण के नाम पर अरब से अफगानिस्तान तक भारतीय का सांस्कृतिक महत्व कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा 1912 में बिहार राज्य का नामकरण हुआ। बिहार से मध्य प्रदेश का संबंध कितने प्रकार से जुड़ता है इसकी लंबी श्रृंखला है। हमारे देश के अंदर लगातार लंबे समय से सत्ता को चलाने की व्यवस्था के आधार पर आज के भारत के कुछ और हिस्से जोड़ेंगे तो वृहत्तर भारत दिखेगा। ऐसे में अरब से लगाकर अफगानिस्तान के आगे तक का सांस्कृतिक भारत का वह नक्शा, भारत की सत्ता ताकत के साथ, सब व्यवस्थाओं पर पकड़ बनाकर चले हैं तो इसलिए वर्षों से व्यवस्था बनी हुई थी। सीएम ने पटना और उज्जैन का संबंध बतायासीएम ने कहा- वह ऐसी व्यवस्था थी कि हमारे लिए सम्राट पाटलिपुत्र पटना में बैठेंगे और भावी सम्राट उज्जैन में बैठेंगे यह अवंती जनपद का रिकॉर्ड रहा है। ये व्यवस्था हमारे 16 जनपदों में से सर्वाधिक महत्व का जनपद पाटलिपुत्र के बाद वर्तमान के पूरे देश के लिए सत्ता के सारे सूत्र संचालन के लिए मध्य प्रदेश में अवंती जनपद के माध्यम से होता है। इसलिए अशोक भी सम्राट बने। उनके पहले वे 10 साल तक हमारे उज्जैन में गवर्नर थे। जो भावी राजकुमार हुए। विदिशा जहां से उनकी पत्नी से उनका विवाह हुआ। फिर उनके बेटे- बेटी श्रीलंका में बौद्ध धर्म का प्रचार करने गए। सम्राट विक्रमादित्य ने जब विजय पताका फहराना चालू की, तो शिक्षा के मामले में हमारा प्रदेश और बिहार में सांदीपनि आश्रम का रिकॉर्ड सबको मालूम है। 5000 साल पहले भगवान कृष्ण की शिक्षा उज्जैन में हुई। शिक्षा के महत्व की बात करें तो बिहार में सांदीपनी गुरु के आश्रम से आगे तक्षशिला नालंदा, विक्रमजीत शिला जिन्हें हम कहते हैं सर्वे भवंतु सुखिन:, सर्वे संतु निरामया ये बोलने के लिए नहीं है यह करके दिखाने के लिए है। भोजपुरी का संबंध राजा भोज सेहमारे बीच दो हजार साल पहले विक्रमादित्य वाले संबंध हैं। भगवान कृष्ण 5000 साल पहले वाले हैं। 22सौ साल पहले सम्राट अशोक का संबंध मैंने बताया। लेकिन, एक ताजा संबंध भी है। वो संबंध कैसा है ये अपने भोपाल ताल में राजा भोज हैं। और हमें मालूम है विधर्मियों ने जब आक्रमण किया तो यहां के परमार वंश के शासक और यहां के नागरिक, देश के अंदर धर्म बचाने के लिए, अपना सब कुछ छोड़कर बिहार की शरण में गए। यह हमारे अतीत का गौरवशाली पक्ष भी है। इसीलिए कहा जाता है वे गए तो भोजपुरी की भाषा राजा भोज से जुड़ती है यह भी गौरवशाली पक्ष है। भोजपुरी का संबंध राजा भोज के शासनकाल से है। सीएम ने कहा- 1857 में एक से बढ़कर क्रांतिकारी योद्धा थे। लेकिन कुंवर सिंह की बात ही अलग थी। 80 साल की उम्र में योद्धा बनकर संघर्ष करने के लिए लड़ने के लिए आगे बढ़े। वे नाव से गंगा पार कर रहे थे। तो अंग्रेजों ने छिपकर पीठ पीछे से वार किया और उनके हाथ में गोली लगी। कुंवर सिंह ने अपने साथी सैनिकों से कहा इस जहर को शरीर में बढ़ने से रोकना है तुम मेरा हाथ काट दो। सैनिकों ने जब बात नहीं मानी तो उन्होंने तलवार से अपना हाथ खुद काटकर अलग कर गंगा में फेक दिया। कुंवर सिंह जैसे क्रांतिकारियों से बिहार का इतिहास गौरवान्वित है। वे हाथ पर पट्‌टी बांधकर दो साल तक युद्ध लड़ते रहे। मप्र और राजस्थान सरकार मिलकर कृष्ण पाथेय बना रहेभगवान कृष्ण ने जहां-जहां लीलाएं कीं, वे जिस रास्ते से गुजरे वहां के लिए मप्र की सरकार राजस्थान सरकार के साथ श्री कृष्ण पाथेय बनाने जा रही है। मप्र और राजस्थान की एक कमेटी बना दी है। उसकी बैठकें भी हो रहीं हैं। मप्र में सरकार ने वृंदावन ग्राम बनाने का निर्णय किया है। इन गांवों में सुशासन हो, सब लोग साथ में भाईचारे से मिल-जुल कर रहेंगे। गौपालन करने वालों को सरकार मदद करेगी। हम हर घर गोकुल बनाने पर हम काम कर रहे हैं। जो गाय पाले वो गोपाल। लालू यादव के परिवार पर साधा निशानासीएम ने लालू यादव के परिवार पर निशाना साधते हुए कहा- आपके यहां जो राजवंश में हैं उनके यहां एक-दो बार नहीं, उनके यहां तो तीन-तीन पीढियों ने सरकार चला ली। वह खुद बन गए, उनकी पत्नी, बेटे को बना दिया कोई उपमुख्यमंत्री बन गया कोई मुख्यमंत्री बन गया। उनसे भी पूछ लो कि भाजपा ने अपने यदुवंशी को बनाया वो ये कर रहा है। ये क्या कर रहे वो उनसे भी वो रिकॉर्ड मांग लेना। एक तरफ भगवान कृष्ण के नाम पर अलग संस्कृति चलती है इसके कारण देश दुनिया भारत के बाहर जाकर कहीं भी कोई कहे कि आप कहां से आए तो आप कह दीजिए कि हम राम-कृष्ण की भूमि से आए हैं तो विदेशी लोग भी समझ जाएंगे कि आपका संबंध भारत से है। राम का रथ कांग्रेस और उनके सहयोगियों ने रोका थाकांग्रेस और उनके जैसे बहुत सारे लोग जो हमारे विपक्षी कहलाते हैं। उन्होंने सदैव भगवान राम और कृष्ण का मार्ग रोकने का प्रयास किया है। अयोध्या के मामले में भगवान राम का रथ जब आडवाणी जी लेकर जा रहे थे वो रथ किसने रोका था? वह पाप उन सबके माथे पर है। ये सबके सामने है। उसका उल्लेख करने की जरूरत है। जो राम का नहीं हुआ वो किसी काम का नहीं। बडे़ बनते हो आप उनसे भी पूछना कि राम जी का मंदिर बन गया तो वहां दर्शन करने क्यों नहीं गए। अब कह दो राम सबके हैं तो दर्शन करने कभी गए हो तो फोटो दिखा देना। यमुना जी का किनारा खाली है गोपाल कृष्ण बुला रहे हैं अब वहां मंदिर बनाने की बात कर लो।

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.store

Follow Us
Flickr Photos
जानिए मोदी सरकार के वो 5 कदम, जिसकी वजह से अमेरिका ने तहव्वुर राणा को भारत के हवाले कर दिया!
सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन:समर वेकेशन के लिए 16 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; जानिए शहर में कहां-क्या खास
दिल्ली में स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर अभिभावकों का प्रदर्शन, सरकार ने जारी की हेल्पलाइन
प्राइवेट नौकरी:ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर की वैकेंसी; जॉब लोकेशन एमपी, 12 लाख तक का पैकेज
पोहा को खिला-खिला और लजीज बनाने के लिए अपनाइए ये तरीके, नोट कर लें आसान रेसिपी
Skincare Tips: कौन सा सनस्क्रीन है आपकी स्किन टाइप के लिए बेस्ट? आधे से ज्यादा लोग नहीं पहचानते सही प्रोडक्ट
दैनिक भास्कर के पत्रकारों को मिला गोपीकृष्ण गुप्ता स्मृति अवॉर्ड:इंदौर में आयोजित मीडिया कॉन्क्लेव में पत्रकारों का हुआ सम्मान
वक्फ कानून को लेकर ममता बनर्जी का बड़ा बयान, बोलीं - बंगाल में नहीं लागू होगा, धर्म के नाम पर नहीं होने देंगे बंटवारा, बीजेपी ने किया पलटवार
10वीं फेल Mary Kom, 6 बार बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन, पॉलिटिक्स से करोड़ों का घाटा; फिल्मी है दिग्गज बॉक्सर की लाइफ-स्टोरी

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service