Tranding

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के रेट में बदलाव, जानें आज कितना गिरा भाव

तीन साल के मासूम का चार्जर के तार से गला घोंटा, अश्लील वीडियो वायरल होने पर कत्ल

आगरा नेशनल चैंबर कार्यकारिणी के लिए मतदान शुरू:चैंबर के 1477 सदस्य करेंगे अपने मतदाधिकार का प्रयोग, अग्रवन में चल रही मतदान की प्रक्रिया

नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स की नई टीम के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन में मतदान चल रहा है। दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके बाद वोटों की गिनती और विजेताओं की घोषणा होगी। निर्वाचन बैलेट पेपर से हो रहा है। सुबह 10.30 बजे से चैंबर के सदस्य वोट डाल रहे हैं। 1477 सदस्य हैं चैंबर केनेशनल चैंबर के वोटरों की कुल संख्या 1477 है। अध्यक्ष पद पर इस बार 3 प्रत्याशी मैदान में हैं। बताया जा रहा है कि चैंबर के इतिहास में प्रमुख पद के चुनाव में पहली बार 3 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के 3 दावेदारों में एडवांस टेक्नीक के संजय गोयल, आरवी पंप्स के योगेश जिंदल और स्टेब्लाइजर हाउस के अनिल अग्रवाल हैं।उपाध्यक्ष के 2 पदों के लिए 4 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें अजंता पेपर प्रोडक्ट्स के विवेक जैन, एसबी टेक्सटाइल्स के नीरज अग्रवाल, परफेक्ट इंडिया के गोपाल खंडेलवाल और आगरा स्टील उद्योग के संजय कुमार गोयल हैं। कोषाध्यक्ष पद पर सेंट्रल रेडियो के विनय मित्तल एवं सेज केटरर्स के संजय अग्रवाल आमने-सामने हैं। इनका भी होगा चुनाव3 ग्रुपों से 7 कार्यकारिणी सदस्यों के चयन के लिए वोट डाले जाएंगे। ग्रुप नंबर 6 ट्रेडर्स में 4 सदस्यों का निर्वाचन होना है। इसके लिए 5 प्रत्याशी अशोक गोयल, महेश कुमार, अंबुज गोयल, अखिल मोहन मित्तल एवं अनुज विकल मैदान में हैं। ग्रुप संख्या 10 प्रिंटर्स पब्लिशर्स में 2 सदस्यों का निर्वाचन होना है और रवि अग्रवाल, मोहित गर्ग, राजेंद्र कुमार अग्रवाल मैदान में हैं। ग्रुप नंबर 12 सर्विस प्रोफेशनल आदि में एक का चयन होना है और अशोक कुमार गुप्ता एवं मयंक अग्रवाल मैदान में हैं।3 ग्रुप के कार्यकारिणी सदस्य भी चुने जाएंगेइसके साथ 3 ग्रुपों के सदस्य अलग से कार्यकारिणी सदस्यों का चयन करेंगे। ग्रुप 6 में 214 वोटर हैं। वहीं ग्रुप दस में 98 एवं ग्रुप 12 में 75 वोटर हैं। इन तीनों ग्रुप के सदस्यों को 4 प्रमुख पदों के साथ अपने ग्रुप के कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन करना है।

Comments (Please Share your views)

Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.store

Follow Us
Flickr Photos
गले में कुत्ते का पट्टा डाला, कपड़े उतरवाए:मुंह से उठवाए जमीन पर पड़े सिक्के; सेल्स टारगेट पूरा न होने पर अमानवीय सजा
पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम:श्रीराम का प्रत्येक कदम कृपापूर्वक ही उठता है
हाई ब्लड प्रेशर: उन चीजों से बचें जो रक्तचाप को बढ़ा सकती हैं
बच्‍चे की ग्रोथ को लेकर चिंता में रहते हैं? Dr. Imran Patel से जानें बच्चों की हाइट बढ़ने का कॉन्‍सेप्‍ट
समस्याओं का अंत और सेहत में सुधार! बड़े संकेत हैं तुलसी के पौधे में मंजरी आना!
प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ने से नाराज हुई AAP विधायक आतिशी, CM रेखा गुप्ता से रखी ये मांगें
Krunal Pandya Bowled A Brilliant Last Over Against Mumbai Indians to Win Match for RCB
Best Remote Fans: ये रिमोट वाले पंखें लगवाकर चैन से बिताएं गर्मी का मौसम, Amazon पर डिस्काउंट भी
8 April History: मंगल पांडे को दी गई थी फांसी, भगत सिंह ने दी थी ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती, जानिए आज के दिन क्या-क्या हुआ था?

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service