नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात ISRO में साइंटिस्ट समेत अन्य के 320 पदों पर भर्ती और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में असिस्टेंट प्रोफेसर्स की 107 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात महेंद्र गुर्जर के जेवलिन थ्रो में बनाए गए वर्ल्ड रिकॉर्ड की और टॉप स्टोरी में जानकारी UPPSC PCS मेन्स एग्जाम के शेड्यूल की। करेंट अफेयर्स 1. गुजरात के गांधीनगर में 5,536 करोड़ रुपए के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन 27 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में 5,536 करोड़ रुपए के विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। 2. महेंद्र गुर्जर ने जेवलिन थ्रो F42 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 26 मई को इंडियन जेवलिन थ्रोअर महेंद्र गुर्जर ने स्विट्जरलैंड में हो रहे नॉटविल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में गोल्ड मेडल जीता। दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें... टॉप जॉब्स 1. ISRO में साइंटिस्ट के 320 पदों पर भर्ती भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने साइंटिस्ट/इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सैलरी : सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : 2. यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर निकली भर्ती उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के 107 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : या एज लिमिट : सैलरी : सिलेक्शन प्रोसेस : टॉप स्टोरी 1. UPPSC PCS मेन्स एग्जाम का शेड्यूल जारी 27 मई को उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPPSC ने प्रोविंसिअल सिविल सर्विस (PCS) मेन्स एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर एग्जाम कैलेंडर देख सकते हैं। ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, UPPSC PCS मेन्स परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई तक प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। UPPSC ने PCS प्रीलिम्स परीक्षा 22 दिसंबर, 2024 को आयोजित की थी और इसका रिजल्ट 28 फरवरी, 2025 को घोषित किया गया। कुल 15,066 उम्मीदवारों को UPPSC PCS मेन्स परीक्षा के लिए सिलेक्ट किया गया। 2. झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी 27 मई को झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल 10वीं में 91.71% स्टूडेंट्स पास हुए, जो पिछले साल के 90.40% से 1.31% ज्यादा है। वहीं, इस बार कुल 90.96% लड़के और 92.38% लड़कियां पास हुईं। झारखंड 10वीं बोर्ड में 97.831% रिजल्ट के साथ कोडरमा जिले का परफॉरमेंस बेस्ट रहा, जबकि 96.830% रिजल्ट के साथ पाकुर जिला दूसरे स्थान पर रहा। कुल 4,33,944 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें 4,31,488 स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल हुए। इसमें से 3,95,755 स्टूडेंट्स पास हुए। ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें.. --------------- सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें
बिहार में चुनावों से पूर्व वहां की राजनीति में उतार-चढ़ाव देखने को मिलने लगे हैं। होर्डिंग्स, पोस्टर छाए हुए हैं और बड़ी-छोटी रैलियां हो रही हैं। राजनीतिक दलों में भी उथल-पुथल है। लालू यादव द्वारा अपने बेटे तेजप्रताप यादव को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करना इसका ताजा उदाहरण है। स्थापित दलों के नेता भी बिहार की राजनीति में नई पारी की तलाश में पाला बदल रहे हैं। यों, भारत में नेताओं का एक दल से दूसरे दल में जाना असामान्य बात नहीं। लेकिन चुनाव के समय पाला बदलने की गति और आवृत्ति बहुत तेज हो जाती है। अकसर टिकटों के अभिलाषी किसी दूसरी पार्टी से टिकट मिलने पर पाला बदलते हैं। चुनाव में अभी लगभग 5 महीने बाकी हैं, लेकिन नेताओं का दलबदल अभी से देखा जाने लगा है। एक प्रमुख प्रवृत्ति यह दिखाई दे रही है कि विभिन्न दलों के नेता मुख्य रूप से टिकट दिए जाने के वादे के कारण जन स्वराज पार्टी की ओर रुख कर रहे हैं। राजनीति के बदलते परिदृश्य में पार्टी के प्रति वफादारी चुनावी गणित के आगे-पीछे हो जाती है। पिछले दो दशकों में कई प्रमुख नेताओं ने बार-बार अपने राजनीतिक गठबंधन बदले हैं, जो राज्य में गठबंधन राजनीति की अस्थिर प्रकृति को दर्शाता है। इस प्रक्रिया में इन तमाम नेताओं ने बिहार की सत्ता की गतिशीलता को नया रूप भी दिया है। इसमें नीतीश का कोई तोड़ नहीं। 1990 के दशक में समता पार्टी के साथ राजनीतिक सफर शुरू करने के बाद वे जदयू नेता के रूप में भाजपा के साथ गठबंधन में रहे। इस साझेदारी ने ही उन्हें 2005 में मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचाया। 2013 में उन्होंने भाजपा से नाता तोड़ लिया और अपने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों राजद और कांग्रेस के साथ 2015 के चुनाव से पहले सफल महागठबंधन बनाया। 2017 में वे फिर एनडीए में लौट आए। 2022 में फिर से महागठबंधन को पुनर्जीवित करते हुए मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली। 2024 में फिर एनडीए में लौट आए। वे हमेशा उस पक्ष के साथ खड़े रहते दिखाई देते हैं, जो उन्हें अधिक लाभ देता है। उपेंद्र कुशवाहा ने भी बिहार के राजनीतिक गलियारों में उतार-चढ़ाव भरा रास्ता अपनाया है। नीतीश के पूर्व सहयोगी और जदयू के सदस्य कुशवाहा ने 2013 में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) का गठन किया और 2014 के आम चुनाव के लिए एनडीए के साथ गठबंधन किया। 2018 में पाला बदलकर यूपीए के साथ गठबंधन कर लिया। 2019 के चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने आरएलएसपी को भंग कर दिया और 2021 में इसे जदयू में वापस मिला दिया। 2023 में उन्होंने फिर से अलग होकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा नामक नई पार्टी बनाई। कुशवाहा के कई कदम महत्वाकांक्षा और वैचारिक अवसरवाद के मिश्रण को दर्शाते हैं, जो कुशवाहा वोट बैंक को मजबूत करने की इच्छा से प्रेरित हैं। जीतन राम मांझी- जो कभी जदयू के निष्ठावान सदस्य थे- 2014 में तब मुख्यमंत्री बने, जब आम चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद नीतीश ने पद छोड़ दिया था। लेकिन जब 2015 में नीतीश ने वापसी की कोशिश की तो मांझी ने इसका विरोध किया और अंततः हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) बनाने के लिए अलग हो गए। शुरुआत में वे एनडीए में शामिल हुए और उसके समर्थन से 2015 का चुनाव लड़ा। बाद में वे 2022 में महागठबंधन में शामिल हो गए। 2023 में फिर से एनडीए में लौट आए। पप्पू यादव ने 2015 में निष्कासित होने से पहले राजद में करियर शुरू किया था। उन्होंने जन अधिकार पार्टी की शुरुआत की। 2024 में उन्होंने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया, लेकिन टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ दी। पूर्णिया से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा। हाल के चुनावों में वे औपचारिक रूप से किसी प्रमुख गठबंधन का हिस्सा नहीं रहे, लेकिन अलग-अलग समय पर यूपीए और एनडीए दोनों का समर्थन किया है। बिहार में नेताओं के बदलते गठबंधन उस राज्य में गठबंधन-राजनीति की तरल और गतिशील प्रकृति को दर्शाते हैं। नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाह, जीतन राम मांझी और पप्पू यादव जैसे नेताओं ने लगातार अपनी रणनीतियां बदली हैं।(ये लेखक के अपने विचार हैं)
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service